मंडी की इंदिरा मार्कीट की छत पर 2 गुट भिड़े, मंदिर में बैठे युवक पर तेजधार हथियार से हमला

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2022 05:13 PM

2 factions clashed youth attacked with sharp weapon

मंडी जिले में मारपीट की 2 घटनाओं में 2 युवकों के घायल होने का समाचार है। जानकारी अनुसार पहले मामले में मंडी की इंदिरा मार्कीट की छत पर प्रवासी लोगों के 2 गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक को गहरी चोटें आईं हैं।

मंडी (अनिल): मंडी जिले में मारपीट की 2 घटनाओं में 2 युवकों के घायल होने का समाचार है। जानकारी अनुसार पहले मामले में मंडी की इंदिरा मार्कीट की छत पर प्रवासी लोगों के 2 गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक को गहरी चोटें आईं हैं। घायल युवक को जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है। दूसरे मामले में मंडी के सिद्ध शंभू मंदिर के पास बैठे एक युवक पर 2 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उक्त युवक घायल हो गया। लहूलुहान होने पर उसे जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है। घायल युवक बालीचौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है और मंडी शहर में एक क्वार्टर में रहता है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!