पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शराब की खेप सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 16 Aug, 2019 08:10 PM

2 arrested with illegal consignment of liquor

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत झंजराड़ा में गश्त करने गए 2 अलग -अलग पुलिस दलों ने 2 लोगों को 9500 मिलिलीटर अवैध देसी शराब सहित काबू किया है। मामलों के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि.....

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत झंजराड़ा में गश्त करने गए 2 अलग -अलग पुलिस दलों ने 2 लोगों को 9500 मिलिलीटर अवैध देसी शराब सहित काबू किया है। मामलों के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले मामले में एएसआई विपिन कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान की तलाशी ली, जहां से 6 बोतलें देसी शराब पाई गई। पुलिस ने उक्त शराब को जब्त कर दुकानदार विजेश सिंह उर्फ तितलु, निवासी गांव मकड़ोली, तहसील इंदौरा के विरुद्ध हिप्र आबकारी अधिनियम 39-33-11 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

5 हजार मिलिलीटर शराब सहित एक धरा

वहीं दूसरे मामले में एएसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान झंजराड़ा खड्ड में एक व्यक्ति से 5 हजार मिलिलीटर (साढ़े 6 बोतल) अवैध देसी शराब (लाहण) बरामद की गई। उक्त शराब एक कैनी में ले जाई जा रही थी। पुलिस ने उक्त शराब की कैनी को जब्त कर आरोपी सुखविंदर सिंह, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!