आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 126 टैक्स चोरों से वसूला 7.96 लाख रुपए जुर्माना

Edited By Vijay, Updated: 07 Oct, 2019 06:58 PM

2 arrested with heroin

बाहरी राज्यों से बिना बिल आ रहे सामान पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिकंजा कस दिया है। अभी तक 1 सप्ताह में विभाग ने जीएसटी, वैट व यात्री भाड़ा कर चोरी करने के 126 मामले पकड़े हैं। इन टैक्स चोरों से 7,96,370 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।

सोलन: बाहरी राज्यों से बिना बिल आ रहे सामान पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिकंजा कस दिया है। अभी तक 1 सप्ताह में विभाग ने जीएसटी, वैट व यात्री भाड़ा कर चोरी करने के 126 मामले पकड़े हैं। इन टैक्स चोरों से 7,96,370 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। बता दें कि त्यौहारों के दिनों में पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से करोड़ों रुपए का सामान हिमाचल में पहुंचता है। इसलिए टैक्स चोरी की संभावना सबसे अधिक रहती है और कई लोग बिना टैक्स दिए चोरी-छुपे सामान लाते हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स चोरों पर शिकंजा कसने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी।

टैक्स चोरी के मामले पकड़ने के लिए गठित की हैं 7 टीमें

विभाग द्वारा टैक्स चोरी के मामले पकड़ने के लिए 7 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें दिन-रात जिला में छापेमारी कर रही हैं तथा जिला के चोर रास्तों से आने वाले माल पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। यही वजह है कि विभाग ने एक अक्तूबर से अब तक टैक्स चोरी के काफी अधिक मामले पकड़े हैं। प्रतिदिन 15-20 टैक्स चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैट चोरी के 2 मामलों में विभाग ने व्यापारियों को 4.37 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसी प्रकार यात्री एवं भाड़ा कर के 123 मामले सामने आए हैं, जिसके तहत विभाग द्वारा 2,15,690 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। इसी प्रकार एक ओटीडी टैक्स का मामला सामने आया है, जिसके तहत विभाग ने 1,43,300 रुपए जुर्माना वसूल किया है।

टीमों में ये अधिकारी हैं शामिल

विभाग द्वारा गठित की गई टीमों में एसीएसटीई संसार चंद, एसटीईओ फूल चंद राणा, एसीएसटीई पदमा चंदोन, एसटीईओ विजय कुमार व ब्रह्मानंद, एसीएसटीई पंकज सूद, एसटीईओ सुनील कपूर, एसीएसटीई रविंद्र कुमार, एसटीईओ राजेश कुमार, एसीएसटीई सचिन कुमार, एएसटीईओ अविनाश, एसीएसटीई गोपाल शर्मा, एएसटीईओ राजेंद्र मोटला, एसीएसटीई रमेश कुमार, यूटी एसीएसटीई सुनील कुमार और एएसटीईओ जयपाल शर्मा शामिल हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त हिमांशु ने बताया कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा जल्द ही विभाग कुछ अन्य टैक्स चोरों पर भी कार्रवाई करने जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!