बद्दी में 5 किलोग्राम गांजे के साथ 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2021 10:20 PM

2 arrested with consignment of ganja

बद्दी में पुलिस ने 2 लोगों के हवाले से करीब 5 किलोग्राम गांजा पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी राजेश कुमार पुलिस थाना बद्दी...

बीबीएन (ब्यूरो): बद्दी में पुलिस ने 2 लोगों के हवाले से करीब 5 किलोग्राम गांजा पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी राजेश कुमार पुलिस थाना बद्दी की अगुवाई में पुलिस टीम जब गश्त पर थी तो गुप्त सूचना के आधार पर अशोक कुमार निवासी फैंफना जिला बलिया उत्तर प्रदेश तथा मनु कुमार पटेल निवासी दावत जिला रोहताश बिहार के कब्जे से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!