फिल्मों में एक्टिंग के सवाल पर क्या बोले आदित्य नारायण

Edited By Updated: 17 Oct, 2016 01:25 PM

singer aditya narayan shooting album

पार्श्व गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का अभी फिल्में करने...

कुल्लू: पार्श्व गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का अभी फिल्में करने का कोई इरादा नहीं है। वे म्यूजिक पर ही फोकस रखना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के स्टार गायक अपने पिता से गीत-संगीत की शिक्षा-दीक्षा लेने वाले आदित्य नारायण ने कहा कि उनका शुरू से गायकी का शौक रहा है। वह अभी 'यारा' वीडियो एलबम बना रहे हैं। 


हिमाचल की वादियों में होगी शूटिंग
जानकारी के मुताबिक आदित्य एलबम के शूटिंग के लिए एक सप्ताह हिमाचल में ही रहेंगे। इसकी शूटिंग हिमाचल की वादियों में की जाएगी। अभी तक उनकी पांच वीडियो रिलीज हुई हैं। 'जिंदगी' वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। यू-ट्यूब पर करीब 40 लाख लोगों ने उसे लाइक किया है। उनकी दी ए टीम के नाम बैंड भी है। यह अभी तक करीब 125 शो कर चुका है।


खास बात तो यह है कि आदित्य  गाने के साथ-साथ खुद लिखते और कंपोज भी करते हैं। आदित्य कहते हैं कि बीते 10 साल में बॉलीवुड में म्यूजिक का स्तर गिर गया है। इस समय मायानगरी में करीब 500 गायक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शूटिंग के लिए शानदार लोकेशन है। पता नहीं क्यों कई निर्देशक और निर्माता पूरी यूनिट के साथ विदेशों में शूटिंग करने जाते हैं। वहीं चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से कुल्लू पहुंचे आदित्य नारायण ने व्यास की धारा पर रविवार सुबह रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाया। पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग प्वाइंट से लेकर झिड़ी तक राफ्टिंग की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!