कुल्लू दशहरा : आदित्य नारायण के गानों पर झूमा कुल्लू

Edited By Updated: 17 Oct, 2016 01:26 AM

dussehra fetival culturel evening aditya narayan

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड के मशहूर पाश्र्व गायक आदित्य नारायण के नाम रही।

कुल्लू: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड के मशहूर पाश्र्व गायक आदित्य नारायण के नाम रही। पाश्र्व गायक आदित्य नारायण ने मंच पर आते ही पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गाने से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद गायक आदित्य ने इश्क किया, इश्क किया, पहला नशा पहला खुमार नया प्यार है नया इंतजार, तेरी जिंदगी अब मेरी जिंदगी है व तेरे बिना अब हम जी न सकें इत्यादि गाने गाए।


अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत कुल्लवी नाटी के साथ की गई, वहीं छठी सांस्कृतिक संध्या में तमिलनाडु के कलाकारों ने देवताओं के समक्ष किया जाने वाला कराहटम नृत्य और महिषासुर मर्दिनी नृत्य पेश किया। श्रीलंका से आए कलाकारों ने रावण द्वारा सीता का अपहरण किए जाने वाले नाटक को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इटली और कजाकिस्तान से आए कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से कलाकेंद्र में बैठे दर्शकों को खूब झुमाया।

वहीं छठी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों ने भी अपने जौहर दिखाए। मंडी से आए कलाकारों ने पारंपरिक लुड्डी नृत्य पेश किया जबकि सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने फिल्मी गाने पर हैरतअंगेज डांस किया। इसके अलावा शिमला से आई कलाकार निर्मल शर्मा व शारदा शर्मा तथा कुल्लू के स्थानीय कलाकार रमेश ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डीसी कुल्लू युनूस खान, एसपी पदम चंद, एडीसी विनय सिंह व जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!