बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले में अनाथ आश्रम सील

Edited By Vatika, Updated: 18 Jun, 2019 04:51 PM

anath ashram seal

अनाथ आश्रम में 2 बच्चियों से हुई छेड़छाड़ के बाद पुलिस ने अनाथ आश्रम को सील कर दिया है।

अमृतसर (सुमित खन्ना):  अनाथ आश्रम में 2 बच्चियों से हुई छेड़छाड़ के बाद पुलिस ने अनाथ आश्रम को सील कर दिया है। दरअसल, यह अनाथ आश्रम ग़ैर -कानूनी ढंग से चल रहा था, जिसकी कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुई थी ।

PunjabKesari

इतना ही नहीं अनाथ आश्रम में बच्चों के खाने -पीने और रहने का प्रबंध भी अच्छा नहीं था। पुलिस प्रशासन की तरफ से आज अनाथ आश्रम को सील करते हुए बच्चों को किसी सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ़ इस सब कार्रवाई के दौरान आश्रम की हैड राजबीर कौर काफ़ी भावुक नज़र आई। उसने कहा कि बच्चों के साथ उसका बहुत प्यार है और वह उनके साथ ही रहना चाहती है।

PunjabKesari

बता दें कि अमृतसर के मोहकमपुरा क्षेत्र में शहीद भाई फौजा सिंह ट्रस्ट के नाम पर चलाए जा रहे अनाथ आश्रम में नाबालिग बच्चिों का यौन शोषण किया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रस्टी के पति को गिरफ़्तार कर लिया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!