इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, सुशील कुमार शिंदे संभाल सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद

Edited By kirti, Updated: 30 Jun, 2019 03:10 PM

sushil kumar shinde

कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े राहुल गांधी के विकल्प के रूप में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी रह चुके सुशील कुमार शिंदे का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक शिंदे कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। सूत्रों के आधार पर गांधी परिवार ने ही राहुल के...

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े राहुल गांधी के विकल्प के रूप में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी रह चुके सुशील कुमार शिंदे का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक शिंदे कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। सूत्रों के आधार पर गांधी परिवार ने ही राहुल के विकल्प में शिंदे को चुना है, हालांकि उनके नाम की घोषणा में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। पुख्ता जानकारी बता रही है कि कांग्रेस आलाकमान ने सभी नामों पर विचार करने के बाद गांधी परिवार की सलाह लेकर पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी के अगले अध्यक्ष के तौर पर चुनने का मन बना लिया है। शिंदे के नाम पर सहमति बनने से पहले वरिष्ठ पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी,अशोक गहलोत से लेकर एके एंटनी तक नामों पर चर्चा की गई। शिंदे की बीते कल राहुल गांधी से मुलाकात हुई है,आज वह वापस मुंबई जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उनके नाम पर गांधी परिवार की ओर से आम सहमति मिल गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!