शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगा की लाखों की संपत्ति स्वाह

Edited By Simpy Khanna, Updated: 02 Aug, 2019 10:06 AM

naughty elements set fire to the shop

जिला मुख्यालय मंडी से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव कठलग में बीते दिन शरारती तत्वों ने आधी रात को मनियारी व मैडीसिन की एक दुकान में आग लगाकर लाखों रुपए की संपत्ति स्वाह कर डाली

मंडी (ब्यूरो): जिला मुख्यालय मंडी से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव कठलग में बीते दिन शरारती तत्वों ने आधी रात को मनियारी व मैडीसिन की एक दुकान में आग लगाकर लाखों रुपए की संपत्ति स्वाह कर डाली। इस बारे स्टोर के मालिक ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्वों ने आधी रात को लगभग साढ़े 11 बजे यह आग लगाई। किसी ने रात को दुकान के अंदर से धुआं उठते हुए देखा तो उन्हें सूचित किया।

इस पर वह दुकान की ओर भाग कर गए लेकिन तक तक दुकान में रखीं दवाइयां, कम्प्यूटर, फर्नीचर, पंखे व रैक आदि सब जल चुके थे, जिससे लगभग 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। इस बारे पुलिस को भी सूचित किया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया व रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। इस बारे में शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!