बाघ के नाखूनों व गिदड़सिंगियों समेत नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Aug, 2024 11:30 PM

dharamshala tiger nails nepali arrested

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीपवर्ती दाड़ी की तरफ सड़क किनारे स्थित वर्षाशालिका में धर्मशाला पुलिस ने बाघ के नाखून व गिदड़सिंगियों समेत नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीपवर्ती दाड़ी की तरफ सड़क किनारे स्थित वर्षाशालिका में धर्मशाला पुलिस ने बाघ के नाखून व गिदड़सिंगियों समेत नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय जंग बहादुर पुत्र डली बहादुर निवासी बैरीकर डाकघर दापा नारकोट तहसील व जिला जुमला नेपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाने की टीम गश्त पर थी। इस दौरान धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के समीप एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया, जिस पर पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से बाघ के 4 नाखून और 8 गिदड़सिंगियां बरामद हुई हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के ज्यूडीशियल रिमांड पर लिया गया है। धर्मशाला पुलिस और वन्य प्राणी विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी बाघ के नाखून और गिदड़सिंगियां कहां से लाया था, इस बारे जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि बाघ के नाखून और गिदड़सिंगियों सहित गिरफ्तार नेपाली को 2 दिन के ज्यूडीशियल रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धर्मशाला पुलिस थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!