युवक ने उठाया ये खौ.फनाक कदम, एकतरफा प्यार में कामयाबी न मिलने से था परेशान

Edited By Vijay, Updated: 02 Apr, 2024 10:25 PM

youth committed suicide

मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर चलाल में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। युवक घर में अकेला था और उसने दोपहर के वक्त यह कदम उठाया। घटना का पता तब चला जब मनरेगा में कार्य कर रही कुछ महिलाएं वहां से गुजरीं।

धर्मपुर (उमेश): मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर चलाल में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। युवक घर में अकेला था और उसने दोपहर के वक्त यह कदम उठाया। घटना का पता तब चला जब मनरेगा में कार्य कर रही कुछ महिलाएं वहां से गुजरीं। मृतक की पहचान विकास उर्फ सन्नी (24) पुत्र शेर सिंह निवासी चलाल के रूप में हुई है। घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है, जब मनरेगा कामगार महिलाएं शेर सिंह के आंगन से गुजरीं तो उन्हें सन्नी फंदे से झूलता नजर आया। उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

मृतक युवक के पिता शेर सिंह कॉन्ट्रैक्ट वाहन चलाते हैं और माता अस्पताल में ड्यूटी पर थी। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी मौत का वीडियो भी बनाया है। सूत्रों की मानें तो मामला एकतरफा प्यार का है, जिसमें कामयाबी न मिलने से परेशान युवक ने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि सरकाघाट अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!