मानसिक रूप से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2022 04:19 PM

youth committed suicide

ग्राम पंचायत दानोघाट के गांव सुखन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हेमराज (28) पुत्र बालक राम के रूप में की गई है। उक्त युवक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

दाड़लाघाट (सोनी): ग्राम पंचायत दानोघाट के गांव सुखन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हेमराज (28) पुत्र बालक राम के रूप में की गई है। उक्त युवक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जानकारी के अनुसार बीती रात हेमराज खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। सुबह जब हेमराज नहीं उठा तो उसके परिजन उसे करीब 8 बजे उठाने के लिए गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन वह अंदर से बंद था। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का मारकर खोला। जब अंदर जाकर देखा तो हेमराज का शव पंखे की हुक से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बाद में इसकी सूचना दाड़लाघाट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व परिजनों के बयान कलमबद्ध कर शव को अर्की अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!