कुल्लू के हाथीथान में चरस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2024 05:54 PM

youth arrested with hashish

कुल्लू जिला के हाथीथान में पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू): कुल्लू जिला के हाथीथान में पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। इस दौरान शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 118 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी डुपकन जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!