चरस की खेप लेकर बस स्टैंड पर घूम रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2020 07:14 PM

youth arresed with hashish

मंडी जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने सुंदरनगर में एक युवक को 94 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू मंडी की टीम सुंदरनगर बस स्टैंड पर पैट्रोलिंग कर रही थी।

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने सुंदरनगर में एक युवक को 94 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू मंडी की टीम सुंदरनगर बस स्टैंड पर पैट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान आरोपी नरेंद्र कुमार निवासी कपाही, तहसील सुंदरनगर ने संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया, जिस पर पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका।

पुलिस पार्टी को देखकर उक्त युवक घबरा गया। उसे जेब से कुछ सामान निकाल कर फैंक दिया तथा भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा तथा फैंके गए सामान की जांच करने पर 94 ग्राम चरस बरामद की। एसआईयू टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!