दर्दनाक हादसा: नेरचौक मैडिकल कॉलेज में महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Edited By kirti, Updated: 06 Feb, 2020 10:53 AM

woman jumped from third floor

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला ने अस्पताल में बनी पोड़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है तथा मृत्यु के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतिका का नाम बनिता देवी उम्र 30 पत्नी...

मंडी (पुरुषोत्तम): नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला ने अस्पताल में बनी पोड़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है तथा मृत्यु के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतिका का नाम बनिता देवी उम्र 30 पत्नी पवन गांव पलाहूटा डाकघर अपर बेहली तहसील सुंदर जिला मंडी की बताई गई है। जानकारी के अनुसार महिला दिमागी रूप से परेसान थी तथा गत तीन दिनों से अस्पताल में दाखिल थी। प्रातः 8 बजे के करीब अपने पति व अन्य परिजनों के साथ पोड़ियों के रास्ते कहीं जा रहे थे कि महिला ने अचानक अस्पताल की तीसरी मंजिल से छ्लांग लगा कर अपनी जान दे दी। महिला अपने पीछे दो लड़कियों को छोड़ गई बताई गई है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी बल्ह राजेश ठाकुर ने करते हुऐ बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है , महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!