प्रेम प्रसंग के आड़े आ रही महिला को दूसरी ने पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले

Edited By kirti, Updated: 17 Sep, 2019 01:33 PM

woman

हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने प्रेमी की पत्‍नी को जलाने का मामला सामने आया है। मामला सोमवार रात कुल्लू जिले के मनाली का है। जहां एक नग्गर की 30 वर्षीय किरण नाम की एक महिला ने मनाली में ढाबा चलाने वाली रामदेई पत्नी शिवराम पर उसके ढाबे में इस वारदात...

कु्ल्लू: हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने प्रेमी की पत्‍नी को जलाने का मामला सामने आया है। मामला सोमवार रात कुल्लू जिले के मनाली का है। जहां एक नग्गर की 30 वर्षीय किरण नाम की एक महिला ने मनाली में ढाबा चलाने वाली रामदेई पत्नी शिवराम पर उसके ढाबे में इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि पहले महिला ने पनी स्कूटी रामदेई के ढाबे के बाहर खड़ी कर दूसरी महिला पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। जिसके बाद पीड़ित महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी।

उसकी आवाज सुन स्थानीय लोगों का घटनास्थल पर जमवाड़ा लग गया। जिसके बाद लोगों ने पिड़ित महिला को इलाज के लिए मनाली के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद दूसरी महिला ने अपने आप को भी आग लगाने का प्रयास किया। जिससे वह भी घायल हो गई है। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है किरण का शिव कुमार से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसका रामदेई विरोध कर रही थी। इससे पहले भी इसको लेकर कई बार दोनों में बहस हो चुकी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!