Sirmaur: बिजली की तारों से निकली चिंगारी ने बरपाया कहर, 30 बीघा भूमि पर गेहूं की फसल जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 11 Apr, 2026 05:17 PM

wheat crop burnt to ashes

पांवटा साहिब क्षेत्र के करतारपुर मुगलवाला पंचायत के गांव बालीवाला में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की ढीली तारों में अचानक स्पार्किंग होने से 20 से 30 बीघा भूमि पर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

पांवटा साहिब (कपिल): पांवटा साहिब क्षेत्र के करतारपुर मुगलवाला पंचायत के गांव बालीवाला में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की ढीली तारों में अचानक स्पार्किंग होने से 20 से 30 बीघा भूमि पर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों की महीनों की कड़ी मेहनत पल भर में स्वाहा हो गई।

हवा के कारण तेजी से फैली आग, ग्रामीणों के प्रयास रहे विफल
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की ढीली तारों में अचानक स्पार्किंग (शॉर्ट सर्किट) हुआ। तारों से निकली चिंगारी सूखी और कटाई के लिए तैयार फसल पर गिरी, जिससे खेत ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवाओं के चलते आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना नामुमकिन हो गया।

प्रशासन मौके पर पहुंचा, नुक्सान का आकलन शुरू
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। तहसीलदार पांवटा साहिब मस्त राम भारद्वाज और पटवारी दर्शन सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रशासन की टीम ने पीड़ित किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

प्रभावित किसानों को नियमानुसार मिलेगा मुआवजा
इस घटना को लेकर तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 20 से 30 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल के जलने की पुष्टि हुई है। मौके पर लटकती बिजली की तारों की स्थिति को देखते हुए आग लगने का मुख्य कारण स्पार्किंग ही माना जा रहा है। पटवारी को निर्देश दे दिए गए हैं कि प्रभावित किसानों के जले हुए रकबे के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रशासन को सौंपी जाए, ताकि राहत प्रक्रिया शुरू की जा सके। प्रशासन ने प्रभावित किसानों को आश्वस्त किया है कि नुक्सान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और राजस्व विभाग के मैनुअल के अनुसार सभी प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!