शादी समारोह में जा रहे लोगों के साथ हादसा, कार-जीप में हुई जबरदस्त टक्कर

Edited By kirti, Updated: 15 Nov, 2019 02:37 PM

wedding ceremony

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक जीप और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार 4 महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए पद्धर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीररूप से घायल आशा कुमारी को मंडी रेफर किया गया है। कार में सवार...

मंडी: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक जीप और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार 4 महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए पद्धर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीररूप से घायल आशा कुमारी को मंडी रेफर किया गया है। कार में सवार सभी लोग मंडी में शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसा पठानकोट- मंडी एनएच पर कोटरोपी से करीब आधा किलोमीटर आगे पड़ीगलू के पास तीखे मोड़ पर हुआ। वहीं कार चालक (अजीत कुमार) को भी चोटें आई है।

बताया जा रहा ह कि जिला कांगड़ा के बैजनाथ से मंडी जा रही कार (एचपी-40बी-7112) और सुंदरनगर से नूरपुर लौट रही जीप (एच पी57-5409) की पड़ीगलू मोड़ के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। घायलों की पहचान चंपा देवी, तारा देवी, पूनम चौधरी और आशा कुमारी के रूप में हुई। मामले की पुष्टि एसडीपीओ पद्धर मदनकांत शर्मा ने की है। एसडीएम पद्धर द्वारा सभी घायलों को फौरी राहत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!