Weather Update: यैलो अलर्ट के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बरसे मेघ

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2024 08:00 PM

weather update

प्रदेश में मंगलवार को यैलो अलर्ट के बीच कई जगहों पर वर्षा हुई है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक आसमानी बिजली कड़की और उसके बाद हल्की वर्षा हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

शिमला (संतोष): प्रदेश में मंगलवार को यैलो अलर्ट के बीच कई जगहों पर वर्षा हुई है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक आसमानी बिजली कड़की और उसके बाद हल्की वर्षा हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। भुंतर में 1 मिलीमीटर, हमीरपुर में 4, चम्बा में 0.5, डल्हौजी में 2 व कुफरी में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि राजधानी शिमला, सुंदरनगर व मनाली में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई है, जिसमें जोगिंद्रनगर में 7, कल्पा में 5.9, रामपुर बुशहर में 5.2, वांगतू में 4.6, रिकांगपिओ में 4.5, निचार में 4.4, टिंडर में 4, कोटखाई में 3.4, सेऊबाग में 3.2, सांगला में 2.4, कुकुमसेरी में 1.8, नारकंडा व छतराड़ी में 1-1, बजौरा व चम्बा में 0.5-0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 35.2 डिग्री, शिमला में 21 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से औसतन माइनस 1.3 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान केलांग में 0.5 डिग्री, जबकि शिमला में 12.2 डिग्री रहा है। मौसम के इस तरह से बने रहने के कारण अभी तक प्रदेश में हीट वेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

26 से 28 अप्रैल तक ऊंचे इलाकों में हिमपात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 26 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश में 2 दिन यैलो अलर्ट और 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा और ऊंचे इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। बुधवार को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे, वहीं गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा।

स्पीति डिवीजन की 6 सड़कें व 24 ट्रांसफार्मर किए ठीक
राज्य में पिछले 24 घंटों में स्पीति डिवीजन की 6 सड़कों को दुरुस्त किया गया है जबकि 24 बिजली के ट्रांसफार्मर ठीक किए गए हैं। प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला में ही सबसे अधिक दुश्वारियां बनी हुई हैं। प्रदेश में बंद पड़े 3 एनएच और 87 सड़कों में से अकेले लाहौल-स्पीति जिला में 2 एनएच और 82 सड़कें बंद हैं, जिनमें से स्पीति डिवीजन में 80 और उदयपुर डिवीजन की 2 सड़कें बंद चल रही हैं। कुल्लू जिला में 1 एनएच और 3 सड़कें बंद हैं, जबकि बिजली ट्रांसफार्मर अब सिर्फ 7 ही बंद चल रहे हैं, जिसमें जिला चम्बा के तीसा डिवीजन में 6 और भरमौर डिवीजन में 1 ट्रांसफार्मर बंद है। प्रदेश की सभी पेयजल योजनाएं बहाल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!