Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2023 09:43 PM
हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि प्रदेश के 6 क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, रिकांगपिओ, सेऊबाग और समदो का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं, नारकंडा, मनाली व मंडी का तापमान...
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि प्रदेश के 6 क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, रिकांगपिओ, सेऊबाग और समदो का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं, नारकंडा, मनाली व मंडी का तापमान शून्य डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त लाहौल के ऊपरी इलाकों से निकलने वाली नदियों के किनारे भी जम गए हैं। झीलों पर बर्फ की मोटी परत चढ़ गई है। लाहौल-स्पीति की चंद्रताल, सूरजताल और सिस्सू झील जम चुकी हैं।
प्रदेश में 20 दिसम्बर तक मौसम रहने का पूर्वानुमान
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 दिसम्बर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है, हालांकि 16 दिसम्बर को एक ताजे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल सकता है। वीरवार को राजधानी शिमला में दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद बादल छाए रहने से धूप की तपिश कम होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी दर्ज होने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान पर एक नजर
कल्पा में न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। समदो में -5.0, नारकंडा में 0.5, रिकांगपिओ -0.3, भुंतर -0.7, सुंदरनगर-0.1, मंडी 0.1, मनाली 0.1, सेऊबाग -0.4, सोलन 2.0, कुफरी 2.6, शिमला 5.0, धर्मशाला 7.2, ऊना 2.8, नाहन 7.9, पालमपुर 3.5, कांगड़ा 4.6 व डल्हौजी में 5.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here