Weather : जून में जनवरी की तरह सर्द रातें, शिमला में 2 दशक का टूटा रिकॉर्ड

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2023 11:47 PM

weather update

जून के महीने में लोगों को तपिश की बजाय ठंड झेलनी पड़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन सामान्य से -5.1 डिग्री की गिरावट हुई है। रातें जनवरी की तरह सर्द हो गई हैं। शिमला में लगभग दो दशकों बाद जून में न्यूनतम तापमान जनवरी की तर्ज पर रिकॉर्ड हुआ...

शिमला (संतोष): जून के महीने में लोगों को तपिश की बजाय ठंड झेलनी पड़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन सामान्य से -5.1 डिग्री की गिरावट हुई है। रातें जनवरी की तरह सर्द हो गई हैं। शिमला में लगभग दो दशकों बाद जून में न्यूनतम तापमान जनवरी की तर्ज पर रिकॉर्ड हुआ है। यहां का पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 2 दिन पहले यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सैल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था। 

1999 में 4 जून को शिमला का न्यूनतम तापमान था 9.4 डिग्री
इससे पहले वर्ष 1999 में 4 जून को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था। शनिवार को जिन 7 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा, उनमें कल्पा में 5.7, केलांग में 3.9, डल्हौजी में 9, कुफरी में 8.8, कुकुमसेरी में 5.7, नारकंडा में 8.7 और रिकांगपिओ में 8.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ है। 

आज व कल मौसम साफ, 6 जून को रहेगा यैलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरिंद्र पाल ने कहा कि आज से 2 दिन मौसम के साफ रहने के बाद 6 जून को यैलो अलर्ट रहेगा। हालांकि इस बीच मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि निचले/मैदानी इलाकों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!