Weather : हिमाचल में 16 से 18 मार्च तक बारिश-बर्फबारी की संभावना, अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट

Edited By Vijay, Updated: 14 Mar, 2023 08:34 PM

weather update

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद वीरवार से प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश के कई भागों में 3 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और...

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद वीरवार से प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश के कई भागों में 3 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट जारी हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 19 व 20 मार्च को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 15 मार्च को एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। 

वहीं बीते 24 घंटों के दौरान मंडी में 17 व बैजनाथ में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, सुंदरनगर में 9.0, भुंतर में 8.4, कल्पा में 1.2, धर्मशाला में 13.2, ऊना में 11.7, नाहन में 18.3, केलांग में 0.1, पालमपुर में 10.5, सोलन में 8.8, मनाली में 5.0, कांगड़ा में 12.4, मंडी में 9.6, बिलासपुर में 14.5, हमीरपुर में 10.0, चम्बा में 10.1, डल्हौजी में 6.7, जुब्बड़हट्टी में 12.4, कुफरी में 6.9, कुकुमसेरी में 1.2, नारकंडा में 4.1, कसौली में 12.8, रिकांगपिओ में 4.5, सेऊबाग में 7.5, धौलाकुंआ में 13.4, बरठीं में 9.5, पांवटा साहिब में 16.0 और सराहन में 6.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!