जीत के बाद विशाल नैहरिया ने इंद्रू नाग का लिया आशीर्वाद

Edited By Ekta, Updated: 24 Oct, 2019 02:00 PM

vishal nehria

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट पर उपचुनाव के चुनावी नतीजे आ गए हैं। बीजेपी धर्मशाला में जीत के जश्न में डूब गई है। पार्टी के विजयी कैंडिडेट विशाल नैहरिया ने सबसे पहले इंद्रू नाग के दर पर जाकर माथा टेका। उसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ...

धर्मशाला (निप्पी): धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट पर उपचुनाव के चुनावी नतीजे आ गए हैं। बीजेपी धर्मशाला में जीत के जश्न में डूब गई है। पार्टी के विजयी कैंडिडेट विशाल नैहरिया ने सबसे पहले इंद्रू नाग के दर पर जाकर माथा टेका। उसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चामुंडा देवी के दर हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। धर्मशाला से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने शहर में विजय जुलूस निकाला और जमकर दिवाली से पूर्व आतिशबाजी की उपचुनाव के उपरान्त धर्मशाला सीट पर भाजपा ने दोबारा कब्जा कर लिया। इस सीट पर भाजपा के विशाल नैहरिया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 6758 मतों से जीत दर्ज की है। धर्मशाला में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि कांग्रेस के प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण तीसरे स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा से बागी राकेश चौधरी को दसूरा स्थान मिला है। धर्मशाला सीट में कुल नौ राउंड की काउंटिंग हुई हैं। 

जानिए कौन है विशाल नैहरिया

विशाल नैहरिया भाजयुमो के प्रदेश सचिव हैं। 20 जुलाई 1988 को जन्मे नैहरिया ने एमए अंग्रेजी और एलएलबी की पढ़ाई की है। नैहरिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहते हुए कॉलेज व रीजनल सेंटर में एससीए प्रधान भी रहे हैं। वह हिमाचल प्रदेश विश्‍वविद्यालय की ईसी के सचिव भी रहे हैं। ये सीट इससे पहले भी बीजेपी के कब्जे में ही थे। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से पार्टी केंडिडेट किशन कपूर जीत दर्ज करवाकर जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें अपना केंडिडेट बनाया और वह जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। उनके विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद ही यहां उपचुनाव हुआ है।
PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!