दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा से मिले विक्रम ठाकुर, जानिए किन मुद्दों पर की चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 22 Jan, 2020 10:47 PM

vikram singh thakur met from sadanand gowda in delhi

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक मामलों के केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा से दिल्ली में हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर वार्तालाप कर उन्हें प्रदेश की समस्याओं से अवगत करवाया।

डाडासीबा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक मामलों के केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा से दिल्ली में हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर वार्तालाप कर उन्हें प्रदेश की समस्याओं से अवगत करवाया। उद्योग मंत्री 23 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गैस डिस्ट्रीब्यूशन वर्कशॉप में भाग लेंगे तथा सायं दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

उद्योग मंत्री 24 जनवरी को सुबह चंडीगढ़ से डाडासीबा के लिए रवाना होंगे, जहां वे 11 बजे विभिन्न लाभार्थियों को सहायता राशि के चैकों का वितरण करेंगे। 25 जनवरी को वह संसारपुर टैरेस में आयोजित वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत इसी दिन 3 बजे बाड़ी ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!