पांवटा साहिब में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा, चालक मौके से फरार

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2020 10:37 PM

unknown vehicle aconite the elderly man

पांवटा साहिब में एक बुजुर्ग को अज्ञात गाड़ी चालक टक्कर मारकर मौके पर से गाड़ी सहित फरार हो गया। इस हादसे में उक्त बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे के संदर्भ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की जानकारी...

पांवटा साहिब (ब्यूरो): पांवटा साहिब में एक बुजुर्ग को अज्ञात गाड़ी चालक टक्कर मारकर मौके पर से गाड़ी सहित फरार हो गया। इस हादसे में उक्त बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे के संदर्भ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना माजरा में तरुण कुमार निवासी कोलर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह प्रात: अपनी गाड़ी में सुखचैनपुर से अपने घर वापस आ रहा था तो उसने देखा कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा था।

उसने गाड़ी को रोककर जब सड़क पर गिरे आदमी को देखा तो पाया कि वह उसके नाना जरनैल सिंह थे, जिनकी मौत हो चुकी थी। उनके सिर के पीछे काफी गहरी चोट लगी थी तथा उनकी दाहिनी टांग तथा दाहिनी बाजू में भी काफी चोट लगी हुई थी। इससे यह प्रतीत होता है कि रात के समय जरनैल सिंह को किसी गाड़ी ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!