कांग्रेस ने हर बार रक्षा सौदों में दलाली खाने का किया काम : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 25 May, 2024 06:33 PM

union minister anurag thakur

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय यदि देश में फौजी कभी शहीद होते थे तो उनका पार्थिव शरीर भी नहीं आता था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय कारगिल युद्ध में पार्थिव शरीर भी लाए और पैट्रोल पम्प भी दिए।

ऊना/अम्ब (सुरेन्द्र/अश्विनी): केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय यदि देश में फौजी कभी शहीद होते थे तो उनका पार्थिव शरीर भी नहीं आता था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय कारगिल युद्ध में पार्थिव शरीर भी लाए और पैट्रोल पम्प भी दिए। लाखों रुपए परिवारों को मान-सम्मान के रूप में दिए। वन रैंक- वन पैंशन की जिस मांग को 40 वर्षों में कोई पूरा नहीं कर पाया उसे केवल नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया। मोदी ने अपनी हर दिवाली अपने परिवार के साथ नहीं बल्कि सेना को ही अपना परिवार मानकर देश के बॉर्डर पर मनाई। अम्ब में जनसभा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने बुलेट प्रूफ जैकेट व विमान भी नहीं दिए। दलाली खाने का काम कांग्रेस करती रही। हर बार रक्षा सौदों में दलाली खाने का काम जहां कांग्रेस ने किया, वहीं नरेन्द्र मोदी की सरकार ने आत्मनिर्भर भारत निर्माण रक्षा क्षेत्र में भी कार्य किया। तेजस्व विमान हो, आईएनएस विक्रांत युद्ध पोत हो, ब्रह्मोस मिसाइल हो या फिर राफेल दिलाने व बुलेट प्रूफ जैकेट दिलवाने का काम हो, सब नरेन्द्र मोदी ने किया है।

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को ठगने का काम किया 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को मान-सम्मान के रूप में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। महिलाओं को ठगने का काम हिमाचल सरकार ने किया। 16 महीने बीत गए लेकिन महिलाओं को 1500 रुपए नहीं मिले। हर महिला को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 24-24 हजार रुपए देना बकाया है। 2 रुपए किलो गोबर व 100 रुपए किलो दूध, 300 यूनिट बिजली भी फ्री नहीं, मंदिर जाने पर टैक्स लगा दिए। कांग्रेस ने श्री राम मंदिर पर बुल्डोजर चलाने की बात कही। सनातन धर्म को खत्म करने की बात करती है। देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करती है। जो लोग भारत का नामोनिशान मिटाना चाहते हैं उन्हें प्रदेश की जनता वोट की चोट देगी। 500 वर्षों में जो नहीं कर पाया उसे मोदी ने करके दिखाया। मोदी ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!