मुझे सीएम बनाने की इच्छाएं क्यों प्रकट हो रहीं, मैं नहीं जानता : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2022 04:46 PM

union minister anurag thakur

कभी कांग्रेस मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहती है कभी कोई दूसरा दल। से इच्छाएं क्यों प्रकट हो रहीं हैं, मैं नहीं जानता। भाजपा के निर्णय दूसरे दल तय नहीं कर सकते। भाजपा में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्लियामैंटरी बोर्ड ही सब कुछ तय करता है। यह...

चम्बा (काकू चौहान): कभी कांग्रेस मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहती है कभी कोई दूसरा दल। से इच्छाएं क्यों प्रकट हो रहीं हैं, मैं नहीं जानता। भाजपा के निर्णय दूसरे दल तय नहीं कर सकते। भाजपा में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्लियामैंटरी बोर्ड ही सब कुछ तय करता है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चम्बा में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मेरे पास जो जिम्मेदारी है उसे अच्छे तरीके से निभाऊं। भारत की सेवा कर सकूं। हिमाचल प्रदेश को पीएम नरेंद्र मोदी ने जो सम्मान दिया है मुझे उस जिम्मेदारी का अहसास है और मुझसे जो अपेक्षाएं हैं उसका बखूबी निर्वहन करना मेरा पहला दायित्व है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने राजनीति में आने का कभी सोचा नहीं था। मैं खिलाड़ी था। उसके बाद क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बना। बीसीसीआई का अध्यक्ष बना लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं जब जीवन में बदलाव आता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन जब-जब मुझे जो-जो जिम्मेदारी दी गई, उसका शत-प्रतिशत देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पद से कुछ नहीं होता। कार्य करने से फर्क पड़ता है। 

धूमल एक निष्ठावान कार्यकर्ता, पिछले 5 दशक से राजनीति में सक्रिय
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुराग के चाहने से कुछ नहीं होता। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। धूमल एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पिछले 5 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और इन 50 वर्षों में कभी पार्टी के खिलाफ बात नहीं की। राजनीति में रहकर भी साधु संत की तरह हैं। पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी कार्यकर्ता के रूप में अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। उनकी चिंता कर रहे हैं। कोविड के समय भी सबके बीच में रहे। धूमल इतने बड़े कद के हैं कि क्या करना है वह स्वयं तय करेंगे। अपने कार्यकाल में उन्हें कई महत्वपूर्ण कार्य किए। यही कारण है कि आज भी उन्हें सड़कों वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ. हंसराज, चम्बा सदर के विधायक पवन नैय्यर, भरमौर के विधायक जियालाल कपूर, जिला मार्कीट कमेटी चेयरमैन डीएस ठाकुर व भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर नागपाल मौजूद रहे।

पूर्व खिलाड़ी प्रशिक्षण देना चाहे तो मिलेंगे सालाना 5 लाख
अनुराग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि आकांक्षी जिला में 1-1 सैक्टर पकड़कर आगे बढ़ाना है। विकसित जिलों व राज्यों के मुकाबले खड़े करना है। इसी के तहत चम्बा में 5 इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। ये सभी स्टेडियम 1 वर्ष के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद कोच की भी नियुक्ति की जाएगी। हाल ही में देश में 400 कोच की नियुक्ति की है। खेलों इंडिया सैंटर बना रहे हैं। पूर्व खिलाड़ी कोई प्रशिक्षण देना चाहे तो सालाना 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

चम्बा में सुदृढ़ की जाएंगी दूरसंचार सेवाएं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिला चम्बा में दूरसंचार सेवाएं सुदृढ़ की जाएंगी। इसके लिए यूनिवर्सल सर्विसेज पब्लिकेशन फंड के तहत टावर के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा और टावर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि टैक्नालॉजी के जमाने में ब्राडबैंड कनैक्टीविटी जरूरी है। डेटा व वायस दोनों महत्वपूर्ण है। डेटा का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। इसको देखते हुए 2जी टावरों को 4जी किया जा रहा है।

आप है कहां, जब्त होंगी जमानतें
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी है कहां। यूपी में 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। हिमाचल में भी ऐसा ही होगा। जमानतें जब्त हो जाएंगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!