आपसी रंजिश के चलते चाचा ने की भतीजे की हत्या

Edited By Vijay, Updated: 13 Aug, 2020 12:19 AM

uncle killed nephew

पुलिस थाना नूरपुर की चौकी रैहन के अंतर्गत गांव खेहर में आपसी रंजिश के चलते हुई बहसबाजी में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार व सुभाष चंद एक ही परिवार से हैं। अजय कुमार के पिता पृथी चन्द व अजय के चाचा सुभाष चंद...

कांगड़ा (ब्यूरो): पुलिस थाना नूरपुर की चौकी रैहन के अंतर्गत गांव खेहर में आपसी रंजिश के चलते हुई बहसबाजी में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार व सुभाष चंद एक ही परिवार से हैं। अजय कुमार के पिता पृथी चन्द व अजय के चाचा सुभाष चंद के परिवार का पहले से ही रास्ते को लेकर विवाद चला हुआ था। बुधवार को अजय कुमार पुत्र पिरथी चन्द अपनी गाड़ी में घर का कोई सामान लेकर आ रहा था। इसी बीच संकरे रास्ते में किसी सामान के पड़ा होने की वजह से उसके चाचा सुभाष चंद व उसके परिवार ने अजय कुमार से बहसबाजी करनी शुरू हो गई।

सुभाष चंद व अजय कुमार में बात बढ़ जाने से मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी हाथापाई में अजय कुमार के नीचे गिरने से उसके सिर पर चोट आ गई। अजय कुमार को सिर पर चोट लगने पर अजय कुमार के परिजन उसे उठाकर सिविल अस्पताल रैहन ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे रैफर कर दिया परन्तु अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही रैहन पुलिस चौकी प्रभारी हंस राज ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने सुभाष चंद को गिरफ्तार करके हत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!