Edited By Kuldeep, Updated: 17 Aug, 2026 10:25 PM

ऊना पुलिस ने सुनार की दुकान से करीब 78 ग्राम सोने का डोबा चोरी होने के मामले में एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 30 ग्राम चोरीशुदा सोना भी बरामद कर लिया है।
ऊना (विशाल): ऊना पुलिस ने सुनार की दुकान से करीब 78 ग्राम सोने का डोबा चोरी होने के मामले में एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 30 ग्राम चोरीशुदा सोना भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को पुलिस थाना सदर ऊना के तहत एक सोने के आभूषण बनाने वाली दुकान के मालिक ने करीब 78 ग्राम सोने का डोबा चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ऊना ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान शेख मैदुल मोंडल पुत्र मोजम मोंडल निवासी नोलेपारा, डाकघर कृष्णारामपुर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल के रूप में की।
आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ऊना की विशेष टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से 13 अगस्त को आरोपी शेख मैदुल मोंडल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस पूछताछ और आगामी जांच के आधार पर आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी किए गए सोने में से करीब 30 ग्राम चोरीशुदा सोना बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शेष चोरीशुदा माल की बरामदगी के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।