लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, 43.2 डिग्री पहुंचा तापमान

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jun, 2022 07:03 PM

una summer temperature 43 2 degrees

जिले में आसमान से आग बरस रही है। दोपहर के समय लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है। हालात ये हैं कि सुबह 9 से सायं 6 बजे तक घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

ऊना (मनोहर): जिले में आसमान से आग बरस रही है। दोपहर के समय लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है। हालात ये हैं कि सुबह 9 से सायं 6 बजे तक घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कें भी सुनसान नजर आती हैं। दोपहर के समय जरूरी कार्य निपटाने वाले लोग छाता लेकर ही बाहर निकल रहे हैं। अधिकतम तापमान में हर रोज वृद्धि दर्ज की जा रही है। गर्मी बढऩे के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं।

दोपहर के समय स्कूल से छुट्टी करके आने वाले विद्यार्थी अपने आपको किसी तरह गर्मी से बचाते हुए अपने घरों तक पहुंच रहे हैं। वहीं छात्राएं दुपट्टे से सिर व मुंह को पूरी तरह से ढककर निकल रही हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। वहीं यदि ऐसे मौसम में थोड़ी सी देर के लिए बिजली आपूॢत ठप्प हो जाए तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं।

मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को ऊना का अधिकतम तापमान 43.2 जबकि न्यूनतम 21.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले वीरवार को अधिकतम तापमान 42.2 और बुधवार को अधिकतम पारा 42 और मंगलवार 39.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। 3 दिनों के भीतर 3.8 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!