Breaking News: ऊना में मां और 2 बेटों सहित 7 Corona पॉजीटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jun, 2020 10:09 PM

una 7 people corona positive

जिला में एक बार फिर से कोरोना का कहर टूटा है। यहां सोमवार को भेजे गए कुल 46 सैंपलों में से 7 पॉजीटिव पाए गए हैं।

ऊना (विशाल): जिला में एक बार फिर से कोरोना का कहर टूटा है। यहां सोमवार को भेजे गए कुल 46 सैंपलों में से 7 पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से अधिकतर लोग होम क्वारंटाइन हैं। इनमें से कुठियाड़ी के एक ही परिवार के 3 लोग पॉजीटिव आए हैं जिनमें दिल्ली से आई एक महिला और उसके 2 बेटे शामिल हैं। 2 दिन पहले पॉजीटिव आई लोअर बढेड़ा की महिला का दिल्ली से आया ससुर भी पॉजीटिव आया है। इसके अलावा कुटलैहड़ के बौट गांव का सेवानिवत जवान पॉजीटिव पाया गया है जोकि मुंबई से आया था। ट्रेन के माध्यम से आगरा से ऊना पहुंचा नंदपुर का 36 वर्षीय पुरुष भी पॉजीटिव आया है। इसके अलावा गुरुग्राम से ऊना पहुंचा दियोली गांव का 50 साल का व्यक्ति भी पॉजीटिव पाया गया है। इन कुल सैंपलों में से हीरां निवासी पॉजीटिव मरीज का सैंपल नैगेटिव आया है। जिला में अब कुल 19 एक्टिव मामलों के साथ कुल मामले 49 हो चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!