लॉकडाउन के 15 दिन बाद होगी यूजी की परीक्षाएं

Edited By prashant sharma, Updated: 17 May, 2020 04:02 PM

ug exams to be held 15 days after lockdown

कोरोना वायरस के कारण हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा है। हर कोई लॉकडाउन समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण एक ओर जहां बाजार बंद है, वहीं छात्रों को भी परेशानी हो रही है।

शिमला : कोरोना वायरस के कारण हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा है। हर कोई लॉकडाउन समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण एक ओर जहां बाजार बंद है, वहीं छात्रों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि सरकार ने स्कूल और कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया है परंतु अब भी कई परीक्षाओं के परिणाम आना बाकि है। हिमाचल विश्वविद्यालय प्रशासन भी लॉकडाउन समाप्त होने और परिवहन सेवाएं शुरू होने का इंतजार कर रहा है। विवि को यूजी की परीक्षाएं करवाने और यूजी पांचवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने को कम से कम 15 दिन का समय देना चाहिए। तभी विवि प्रशासन करीब 40 हजार डिग्री पूरी करने वाले छात्रों को उनका परिणाम उपलब्ध करा सकेगा। प्रदेश में बनाए परीक्षा केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाएं और प्रेस से सेंटर तक प्रश्न पत्रों की सप्लाई पहुंचने में समय लगेगा। एकेडमिक शेड्यूल फाइनल करने को कुलपति की ओर से बनाई कमेटी की बैठक में परीक्षा नियंत्रक यह बात साफ कर चुके है। 

उनके मुताबिक लॉकडाउन ही नहीं, प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने के लिए विवि के वाहनों की आवाजाही शुरू होना भी जरूरी होगा। अंतिम सेमेस्टर में पहुंचे स्नातक डिग्री कोर्स के विद्यार्थियों के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम को भी तभी परीक्षा विंग तैयार कर पाएगा, जब लॉकडाउन खुलेगा और परीक्षा विंग में कर्मचारी काम शुरू कर पाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा की तैयारी और रिजल्ट बनाने के लिए कम कम 15 दिन का समय लगेगा। लॉकडाउन में बंद पड़ी परिवहन सेवाओं का यूजी परीक्षा शुरू होने से पहले शुरू किया जाना जरूरी है। ऐसा करने पर ही हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र आ सकेंगे। विवि से भी ड्यूटी स्टाफ परीक्षा केंद्र पहुंच पाएगा। यूजी परीक्षा में सेमेस्टर के 40 हजार, ईयर सिस्टम के करीब 80 हजार से अधिक छात्र अपीयर होंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!