सीएम के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाले दो दबोचे, तीसरे की तलाश जारी

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Mar, 2026 11:23 AM

two arrested for attacking cm s media advisor s son

राजधानी के उपनगर ढली में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि तीसरे फरार साथी...

शिमला। राजधानी के उपनगर ढली में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि तीसरे फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया जा रहा है।

क्या था वो खौफनाक मंजर?

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच की है, जब युवा कांग्रेस नेता आर्यन चौहान अपने होटल से शिमला की ओर निकले थे। रास्ते में एक सफेद ऑल्टो कार ने उनकी राह रोकी, जिसमें 3-4 नकाबपोश सवार थे।

हथियारों से लैस इन हमलावरों ने न केवल उन पर पिस्तौल तानी, बल्कि लोहे की रॉड से हमला कर दहशत फैला दी। आरोपियों का इरादा लूटपाट या अपहरण का लग रहा था। जब स्थिति हाथ से निकलती दिखी, तो आर्यन ने अदम्य साहस दिखाते हुए चलती कार से गहरी ढलान की ओर छलांग लगा दी। खाई में गिरने के कारण उन्हें चोटें तो आईं, लेकिन वे अपनी जान बचाने में सफल रहे। आईजीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच के बिंदु

ढली थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और संदिग्ध ऑल्टो कार को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अपहरण की कोशिश जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

पुलिस अभी इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि यह हमला महज लूटपाट की कोशिश थी या इसके पीछे कोई गहरी राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश छिपी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!