कांग्रेस ने पहले ही स्वीकार कर ली चुनावी हार : त्रिलोक जम्वाल

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2021 11:58 PM

trilok jamwal target on congress

हिमाचल कांग्रेस ने पंचायती राज चुनावों में पहले ही हार स्वीकार कर ली है। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने यहां जारी बयान में उक्त बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दरवाजे पर पहुंचकर जिन होर्डिंग्स को लेकर सरकार पर...

शिमला (योगराज/हैडली): हिमाचल कांग्रेस ने पंचायती राज चुनावों में पहले ही हार स्वीकार कर ली है। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने यहां जारी बयान में उक्त बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दरवाजे पर पहुंचकर जिन होर्डिंग्स को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है, वह उन स्थानों पर लगे हैं, जहां पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। ऐसे में चुनावी आचार संहिता उल्लंघन के लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही विपक्ष के अनुभवी नेताओं को पहले ही आभास हो गया है कि वह पंचायती राज चुनावों में करारी हार का सामना करने वाले हैं, ऐसे में इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

भाजपा एक राजनीतिक दल, चुनावों में सक्रिय रूप से निभाता है सहभागिता

उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल है और सभी चुनावों में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंच के चुनाव से लेकर सांसद के चुनावों तक पूरी ताकत लगाकर लड़ती है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट दिख रहा है कि वह इन पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने जिस प्रकार से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर बयानबाजी कर रहे हैं, वह बेबुनियाद है और तथ्यों से परे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अकेले पड़ गए हैं और उनका साथ उनकी खुद की पार्टी में कोई नहीं दे रहा है।

नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा प्रदेश

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा स्पष्ट कर देना चाहती है कि हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। पिछले 3 सालों में सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है और भाजपा एक सशक्त राजनीतिक दल के विराट रूप में 2022 की तरफ बढ़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!