ऊना से हरिद्वार चलने वाली ट्रेन को अनुराग ठाकुर दिखाएंगे हरी झंडी, 25 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2024 11:23 PM

train from una to haridwar will stop at 25 stations

ऊना से हरिद्वार के लिए 4 मार्च से शुरू होने वाली मेमू एक्सप्रैस ट्रेन 25 स्टेशनों पर रुकेगी। दोपहर 1:50 पर इस ट्रेन को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन रात्रि 9 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना से हरिद्वार के लिए 4 मार्च से शुरू होने वाली मेमू एक्सप्रैस ट्रेन 25 स्टेशनों पर रुकेगी। दोपहर 1:50 पर इस ट्रेन को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन रात्रि 9 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 4:30 पर यह ट्रेन हरिद्वार से ऊना के लिए चलेगी और साढ़े 12 बजे ऊना हिमाचल एक्सप्रैस रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह रेल राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन से लेकर नंगल डैम और पंजाब के लगभग सभी स्टेशनों पर रुकेगी। यह अम्बाला कैंट जंक्शन पर सायं 5:37 पर पहुंचा करेगी।

ऊना से इंदौर के लिए रेलगाड़ी का नम्बर जारी
ऊना हिमाचल से मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए रेलगाड़ी का नम्बर भी जारी कर दिया गया है। रेल संख्या 19307 व 19308 इंदौर से सुबह 5:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन यह 8 बजे ऊना पहुंचेगी। इसी प्रकार यह साप्ताहिक रेलगाड़ी दोपहर 2:15 पर यहां से चलेगी और दूसरे दिन दोपहर बाद 3:05 पर इंदौर पहुंचेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!