समस्याओं का अंबार, पंचरुखी लाचार

Edited By kirti, Updated: 22 Jul, 2019 01:20 PM

traffic arrangements

धार क्षेत्र की कई पंचायतों का मुख्य व्यापारिक केंद्र पंचरुखी आज कई समस्याओं का सामना कर रहा है। कई दशकों से पंचरुखी में ऐसा कोई काम नजर नहीं आता जिसे देख माना जाए कि पंचरुखी ने उन्नति की हो। अब भी पंचरुखी में प्रवेश करने के तीनों रास्तों में कूड़े...

पंचरुखी : धार क्षेत्र की कई पंचायतों का मुख्य व्यापारिक केंद्र पंचरुखी आज कई समस्याओं का सामना कर रहा है। कई दशकों से पंचरुखी में ऐसा कोई काम नजर नहीं आता जिसे देख माना जाए कि पंचरुखी ने उन्नति की हो। अब भी पंचरुखी में प्रवेश करने के तीनों रास्तों में कूड़े के ढेर ही आपका स्वागत करते हैं, तो पंचरुखी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था भी वैसी ही है जैसे 10 साल पहले हुआ करती थी।

पंचरुखी बाजार में रोजाना कई बसों की आवाजाही होती है लेकिन बसों को खड़ा करने के लिए आज तक यहां पर न तो कोई बस स्टैंड बन पाया और न ही किसी छोटे बस स्टॉप का निर्माण हो पाया। अब भी बसें सड़क में ही खड़ी रहती हैं। हालांकि बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर इस बार एक पहल नजर आई है। पंचरुखी बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर टाइल डालकर लोगों के चलने के एक फुटपाथ बनाया गया है लेकिन पार्किंग के अभाव में इसमें लोगों की जगह वाहन।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!