गृह निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2019 08:01 PM

tractor accident

पुलिस थाना परवाणु के तहत नारायणी में एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भाग चंद ट्रैक्टर चालक खेम चंद के साथ गृह निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था कि इसी दौरान ट्रैक्टर नारायणी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया...

परवाणु: पुलिस थाना परवाणु के तहत नारायणी में एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भाग चंद ट्रैक्टर चालक खेम चंद के साथ गृह निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था कि इसी दौरान ट्रैक्टर नारायणी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ड्राइवर व भाग चंद दोनों घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ईएसआई अस्पताल परवाणु पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भाग चंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा ने की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!