Chamba: जुकयानी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, आरोपी महिला ने कबूला जुर्म

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Aug, 2026 09:18 PM

tisa murder case

उपमंडल चुराह के जुकयानी क्षेत्र के बहुचर्चित नेगी राम हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस मर्डर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पैंस तब खत्म हुआ जब पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार महिला आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया।

तीसा (चम्बा) (सुभानदीन): उपमंडल चुराह के जुकयानी क्षेत्र के बहुचर्चित नेगी राम हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस मर्डर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पैंस तब खत्म हुआ जब पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार महिला आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया। अब तो उसने इस पूरी खौफनाक वारदात का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। आरोपी महिला तिमरो देवी ने बताया कि नेगी राम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी ने की है।

 महिला के इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या से जुड़े तमाम अनसुलझे रहस्यों से पर्दा हटा दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि घटना की रात नेगी राम उसे घर के रास्ते तक छोड़ने के लिए सड़क से नीचे साथ आया था। महिला के अनुसार रात का वक्त था और सुनसान इलाका होने के कारण उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब इसका कड़ा विरोध किया तो नेगी राम नहीं माना। गुस्से और बचाव में उसने एक नुकीला पत्थर उठाकर उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया।

महिला ने लगातार कई वार किए, जिससे नेगी राम की मौके पर ही मौत हो गई। ​इस हत्याकांड के खुलासे में सबसे बड़ी भूमिका उस रहस्यमयी मोबाइल फोन ने निभाई थी, जो वारदात की जगह पर नेगी राम के शव के पास बिना सिम कार्ड के पड़ा मिला था। ​पुलिस की तकनीकी और साइबर टीम ने जब गहराई से छानबीन की तो पता चला कि वह फोन असल में चोरी का था, जिसका इस्तेमाल आरोपी महिला तिमरो देवी गाने सुनने के लिए करती थी। इसी सुराग ने पुलिस को सीधे इस महिला तक पहुंचाया और उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मर्डर मिस्ट्री का असली सच सामने आ गया। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला तिमरो देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है और वह अक्सर रात के वक्त भी अकेली घूमती रहती थी।

हालांकि, पुलिस इस बात की भी तकनीकी और चिकित्सीय रूप से पुष्टि कर रही है कि घटना के वक्त उसकी मानसिक स्थिति और भूमिका क्या थी। नेगी राम की बेरहमी से की गई इस हत्या के खुलासे के बाद अब पुलिस इस मामले में कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है और यह जांच कर रही है कि इस पूरी वारदात में कोई अन्य व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल था या नहीं। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!