Kangra: थुरल के बैरघट्टा में वोल्वो बस के चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Apr, 2026 11:05 PM

thural bairghatta deadly attack

बुधवार देर शाम वोल्वो बस के चालक पर हुए जानलेवा हमले में चालक लहूलुहान हो गया है।

थुरल (जम्वाल): बुधवार देर शाम वोल्वो बस के चालक पर हुए जानलेवा हमले में चालक लहूलुहान हो गया है। जानकारी के मुताबिक थुरल से करीब सात किलोमीटर दूर बैरघट्टा नामक स्थान एक थार गाड़ी में सवार चार युवक जो पंजाब के बताए जा रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर वोल्वो बस को रोक कर एकदम से चालक को खींच कर चाकू के साथ वार कर दिया, साथ ही पिस्टल भी तान दी।

चालक ने घायल अवस्था में ही गाड़ी से एकदम उतर कर थार गाड़ी की चावी निकाल ली उतने में ही स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और आरोपियों को पकड़ लिया। वोल्वो बस के चालक को स्थानीय लोगों द्वारा सिविल अस्पताल थुरल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है, जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल हुए चालक का उपचार कर चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!