नल चुरा रहे चोर ने कांस्टेबल को घोंपा चाकू, IGMC में भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 08 Aug, 2019 08:09 PM

thief attack on constable with knife

राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद होने लगे हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। ऐसा ही एक मामला शिमला रेलवे स्टेशन के पास गत रात्रि 2.30 बजे के करीब सामने आया। यहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पूर्णानंद (39) निवसी ठियोग पर चोर ने चाकू से हमला कर...

शिमला: राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद होने लगे हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। ऐसा ही एक मामला शिमला रेलवे स्टेशन के पास गत रात्रि 2.30 बजे के करीब सामने आया। यहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पूर्णानंद (39) निवसी ठियोग पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। चोर ने जवान की छाती व दाहिनी ओर पसलियों सहित हाथ में चाकू घोंपा है। कांस्टेबल को आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया है। रेलवे पुलिस का यह जवान जब रात के अंधेरे में रेलवे स्टेशन के पास पैट्रोलिंग कर रहा था तो वहां पर कोई नल की चोरी कर रहा था। जब कांस्टेबल ने उससे नल चोरी करने के बारे में पूछा तो वह पुराना बस स्टैंड की ओर भाग गया। तभी कांस्टेबल ने उसे पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा नहीं गया।

चोरी के बारे में पूछा तो तेजधार चाकू से कर दिया हमला

कांस्टेबल जब पुराना बस स्टैंड से वापस रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था तो फिर से वह चोर मिल गया। जब कांस्टेबल ने उससे नल चोरी करने के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी जवाब नहीं दिया और सीधे तेजधार चाकू निकालकर हमला कर दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गया। लोगों ने जब जवान को गंभीर हालत में देखा तो उसे तुरंत आई.जी.एम.सी. पहुंचाया। पुलिस ने थाना बालूगंज के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 307, 353, 332, 324 व 379 के तहत मामला दर्ज किया है। शातिर को ढूंढने के लिए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शातिर का पता लगाया जाएगा।

सी.सी.टी.वी. कैमरे को खंगालेगी पुलिस

आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरे को खंगालेगी। पुलिस को फुटेज के माध्यम से काफी सबूत हाथ लग सकते हैं। आरोपी किस तरफ फरार हुआ है। पुलिस को इसकी लोकेशन भी फुटेज के माध्यम से पता चल सकती है।

क्या बोले एस.पी. शिमला

एस.पी. शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि मामला पुलिस के ध्यान में आया है। आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का पता लगाया जाएगा। एक जवान पर आरोपी ने चाकू से हमला किया है। अब जवान की हालत पहले की अपेक्षा ठीक है। अस्पताल में जवान का उपचार जारी है। थाना बालूगंज के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!