Edited By Vijay, Updated: 31 Mar, 2026 07:15 PM

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद कुल्लू-मनाली की खूबसूरत वादियों ने एक बार फिर बॉलीवुड को अपनी ओर आकर्षित किया है। मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री श्रीलीला अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में...
नग्गर (आचार्य): हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद कुल्लू-मनाली की खूबसूरत वादियों ने एक बार फिर बॉलीवुड को अपनी ओर आकर्षित किया है। मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री श्रीलीला अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुल्लू-मनाली के घुड़दौड़ पहुंच गए हैं। दोनों बॉलीवुड सितारे बड़ागढ़ रिजॉर्ट और स्पा आईएचसीएल सैलेक्शन में ठहरे हुए हैं। इन बड़े सितारों के आने से स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों में भी भारी उत्साह है।
अनुराग बासु कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
इस बॉलीवुड प्रोजैक्ट को लेकर स्थानीय को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था और रौनी कायस्था ने अहम जानकारी सांझा की है। उन्होंने बताया कि कुल्लू-मनाली में जिस हिंदी फिल्म की शूटिंग होने जा रही है, उसका निर्देशन जाने-माने बॉलीवुड डायरैक्टर अनुराग बासु कर रहे हैं।
इन खूबसूरत वादियों में फिल्माए जाएंगे फिल्म के शॉट्स
स्थानीय को-ऑर्डिनेटर के अनुसार फिल्म की पूरी यूनिट यहां पहुंच चुकी है। आने वाले कुछ दिनों तक कुल्लू-मनाली के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाएंगे। शूटिंग के लिए मुख्य रूप से नग्गर, जाणा, मनाली और लाहौल-स्पीति के मनमोहक और बर्फ से ढके इलाकों को चुना गया है, जहां कार्तिक आर्यन और श्रीलीला पर कैमरे के शानदार शॉट्स लिए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें