दीवार में छेद कर दुकान में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2019 07:00 PM

theft in shop

हमीरपुर जिला के अंतर्गत आते भोटा से कुछ दूरी पर स्थित पैट्रोल पम्प ठमाणी के पास राजकुमार पुत्र लोहका राम की करियाना की दुकान में देर रात साढ़े 3 बजे के लगभग चोरी की वारदात का मामला प्रकाश में आया है।

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर जिला के अंतर्गत आते भोटा से कुछ दूरी पर स्थित पैट्रोल पम्प ठमाणी के पास राजकुमार पुत्र लोहका राम की करियाना की दुकान में देर रात साढ़े 3 बजे के लगभग चोरी का वारदात का मामला प्रकाश में आया है। चोर दुकान की पिछली दीवार में छेद कर अन्दर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं वारदात के दौरान चोर की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। चोर ने अपना चेहरा नकाब से ढका हुआ था, जिसके चलते उसकी पहचान करने में मुश्किल आ रही है।
PunjabKesari, CCTV Footage Image

दुकान से हुई 60 हजार की चोरी

जानकारी के अनुसार सुबह जब दुकान मालिक ने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर कर हतप्रभ रह गया। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था नोटों के हार व खाने की साम्रगी भी गायब थी। दुकानदार ने तुरन्त इसकी सूचना भोटा पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान करने में जुटी है। दुकान मालिक के अनुसार लगभग 60 हजार की चोरी हुई है।
PunjabKesari, CCTV Footage Image

चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत

भोटा में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं इससे पहले भी भोटा के आसपास के क्षेत्रों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन आजतक चोर पकड़े नहीं गए हैं। लोगों का कहना है कि यह काम अकेले व्यक्ति का नहीं हो सकता। इसमें किसी गैंग का हाथ हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!