रसोई की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2022 11:57 PM

theft in house

नूरपुर थाना के तहत खज्जन गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। रीना देवी निवासी खज्जन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उनके जेठ दीप कुमार सपरिवार बाबा बालक नाथ की यात्रा पर गए हैं।

नूरपुर (ब्यूरो): नूरपुर थाना के तहत खज्जन गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। रीना देवी निवासी खज्जन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उनके जेठ दीप कुमार सपरिवार बाबा बालक नाथ की यात्रा पर गए हैं। मंगलवार सुबह जब वह उनके बरामदे में कुछ सामान लेने गई तो रसोई की ग्रिल उखड़ी हुई थी जिसकी सूचना उसने जेठ-जेठानी को फोन पर दी और उपप्रधान को भी सूचित किया। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। रीना ने बताया कि जेठानी सोनिया के अनुसार अलमारी में डेढ़ लाख की नकदी तथा 24-25 तोले सोना व चांदी के आभूषण थे, जोकि गायब पाए गए। डीएसपी नूरपुर सुरिन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!