नुरपुर जेल में कैद हत्या के दोषी को हुई सिरदर्द, टांडा में उपचार के दौरान मौ.त

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2024 06:01 PM

the murder convict died

नूरपुर जेल में हत्या के एक दोषी की उपचार के दौरान डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में मौत हो गई।

कांगड़ा (कालड़ा): नूरपुर जेल में हत्या के एक दोषी की उपचार के दौरान डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में मौत हो गई। सहायक जेल सुपरिंटैंडैंट अनिल कुमार ने बताया कि सुभाष चंद 46 निवासी आईमा-पालमपुर 2015 में अपने दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गया था कि एक दोस्त के साथ कहासुनी के बाद उसकी हत्या हो गई। 2020 में उसे माननीय कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई। सन् 2015 से 2020 तक यह कंडा जेल में रहा। सजा के बाद इस आरोपी को नाहन जेल भेजा गया और वहां से 2023 में नूरपुर जेल भेज दिया गया।

17 मई को इसने सिर में दर्द की बात की तो उसे पहले नूरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे टांडा रैफर कर दिया गया ,जहां रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि न्यायिक देखरेख में इसका पोस्टमार्टम हुआ। उन्हाेंने बताया कि आगे धारा 176 के तहत मामला दर्ज करके न्यायिक जांच होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!