पंखे से बेटे को झूलता देख परिजनों के उड़े होश

Edited By kirti, Updated: 21 Dec, 2019 12:28 PM

the man committed suicide

हिमाचल प्रदेश में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। मामला पांवटा साहिब के बद्रीपुर का है। जहां एक 24 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान रंजीत सिंह (24) पुत्र सतपाल सिंह निवासी धर्मकोट के रुप में हुई। वहीं बेटे को फंदे से...

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। मामला पांवटा साहिब के बद्रीपुर का है। जहां एक 24 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान रंजीत सिंह (24) पुत्र सतपाल सिंह निवासी धर्मकोट के रुप में हुई। वहीं बेटे को फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद वह युवक को आनन फानन में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि युवक के पास अपनी यूटिलिटी थी, जिसे वह खुद चलाता था। देर शाम वह यूटिलिटी लेकर घर लौटा था। कुछ समय बाद ही परिजनों ने युवक को फंदे से झूलते पाया। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर तपेन्द्र ने बताया कि युवक को सिविल हॉस्पिटल में रात करीब 10 बजे लाया गया था। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!