हिमाचल में TGT Arts का फाइनल रिजल्ट जारी, 38 हजार में से 414 उम्मीदवारों को मिली नौकरी

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2026 02:52 PM

tgt arts post code 25001 result

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने टीजीटी (आर्ट्स) ट्रेनी के 425 पदों (पोस्ट...

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने टीजीटी (आर्ट्स) ट्रेनी के 425 पदों (पोस्ट कोड-25001) के लिए आयोजित भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली चयन प्रक्रिया में कुल 414 उम्मीदवारों ने बाजी मारते हुए सफलता हासिल की है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने इस भर्ती प्रक्रिया के आंकड़े सांझा करते हुए बताया कि इन 425 पदों के लिए प्रदेश भर से कुल 44,155 युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 38,220 उम्मीदवार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 664 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया दो चरणों में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक और फिर 1 जून को आयोजित की गई थी, जिसके बाद अंतिम रूप से 414 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

हालांकि, विज्ञापित किए गए कुल 425 पदों में से 11 पद विभिन्न कारणों से खाली रह गए हैं। आयोग के अनुसार योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 2 और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 7 पद रिक्त रह गए हैं। इसके अलावा, माननीय न्यायालय में एक मामला लंबित होने के चलते सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी) के 2 पदों को भी फिलहाल रिजर्व (खाली) रखा गया है।

सचिव डॉ. महाजन ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों का यह अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वैबसाइट hprca.hp.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार वैबसाइट पर जाकर पूरी पारदर्शिता के साथ अपने नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों के साथ विस्तृत रिजल्ट चैक कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!