हिमाचल में भी शुरू किया जाएगा दिल्ली मॉडल : आप

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Feb, 2020 06:37 PM

sundernagar himachal delhi  aap

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। सोमवार को सुंदरनगर में दिल्ली से आए केंद्रीय कार्य समिति के सदस्यों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च तक एक लाख लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता देने का लक्ष्य...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। सोमवार को सुंदरनगर में दिल्ली से आए केंद्रीय कार्य समिति के सदस्यों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च तक एक लाख लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता देने का लक्ष्य तय किया गया है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी से दिल्ली से आए केंद्रीय पर्यवेक्षक राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी दिल्ली मॉडल को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पानी और बिजली पर्याप्त मात्रा में होने के बावजूद लोगों को 70 वर्षों में कोई भी सरकार इन्हें नि:शुल्क उपलब्ध नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख केजरीवाल हिमाचल के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर गवर्नैंस और सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।

50 लाख लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर 16 फरवरी को मिस्ड कॉल प्रणाली शुरू की गई, जिसमें पहले 24 घंटे में ही 16 लाख लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि अब तक देश में 50 लाख लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इस अवसर पर दिल्ली से आए आप के केंद्रीय सदस्य सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह व अमित कुमार सहित प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, सह सचिव शेर सिंह ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, चेत राम ठाकुर, सुरेंद्र मोहन कश्यप, हरदेव सिंह, भीम सिंह डोगरा, अमर सिंह राघवा, नंद लाल चंदेल, कमलकांत खुल्लर, गरिंदर सिंह, शकील अख्तर, लालमन, रविंद्र शर्मा और अमित कुमार भी शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!