शिमला में सब इंस्पैक्टर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2022 09:50 PM

sub inspector commits suicide in shimla

राजधानी में एक सब इंस्पैक्टर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला सब इंस्पैक्टर पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात था। सब इंस्पैक्टर की आत्महत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

शिमला (योगराज): राजधानी में एक सब इंस्पैक्टर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला सब इंस्पैक्टर पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात था। सब इंस्पैक्टर की आत्महत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शिमला पुलिस को जैसे ही सब इंस्पैक्टर द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली तो शिमला पुलिस अधिक्षक मोनिका भुटुंगरू तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चला है कि आखिर सब इंस्पैंक्टर ने ऐसा कदम क्याें उठाया।

पुलिस सब इंस्पैक्टर के आत्महत्या मामले को इसलिए गंभीरता से ले रही है क्योंकि एक रोज पहले ही वर्ष 2015 के बाद भर्ती हुए पुलिस जवानों ने 26 जनवरी की परेड में आत्मदाह की धमकी दी थी। पुलिस जवान संशोधित पे बैंड को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले सब इंस्पैक्टर का पुलिस लाइन भराड़ी से सिरमौर के लिए तबादला हुआ था, ऐसे में मानसिक तौर पर परेशान होकर भी आत्महत्या का कदम उठाने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में एसपी शिमला कहना है कि अभी मौके पर हूं। सब इंस्पैक्टर ने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!