पुलिस विभाग में 5 सब इंस्पैक्टर को पदोन्नति का तोहफा, पढ़ें किसे कहां किया तैनात

Edited By kirti, Updated: 08 Aug, 2019 09:45 AM

sub inspector

प्रदेश पुलिस विभाग ने 5 सब इंस्पैक्टर को पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों के नए तैनाती आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत इंस्पैक्टर पद पर पदोन्नत हुए शक्ति चंद को थर्ड आई.आर.बी. से मंडी जिला में तैनाती दी गई है। इसी तरह मोहिंद्र...

शिमला : प्रदेश पुलिस विभाग ने 5 सब इंस्पैक्टर को पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों के नए तैनाती आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत इंस्पैक्टर पद पर पदोन्नत हुए शक्ति चंद को थर्ड आई.आर.बी. से मंडी जिला में तैनाती दी गई है। इसी तरह मोहिंद्र सिंह को स्टेट सी.आई.डी. से स्टेट सी.आई.डी., सपिंद्र सिंह फिफ्थ आई.आर.बी. से सिक्स्थ आई.आर.बी., छतर सिंह को लाहौल-स्पीति से जिला शिमला और जोङ्क्षगद्र सिंह को सिक्स्थ आई.आर.बी. से पुलिस जिला बद्दी में तैनाती दी है।

3 इंस्पैक्टर बदले

इसके साथ ही विभाग ने 3 इंस्पैक्टर के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत इंस्पैक्टर प्रवीन सिंह को स्टेट सी.आई.डी. से जिला हमीरपुर, फोर्थ आई.आर.बी. से जिला ऊना को अंडर ट्रांसफर चल रहे अंकुर शर्मा को स्टेट विजीलैंस और जय चंद को जिला हमीरपुर से फिफ्थ आई.आर.बी. भेजा गया है।

3 अधीक्षक ग्रेड वन बदले

आई.पी.एच. महकमे ने 3 अधीक्षक ग्रेड वन के तबादला आदेश जारी किए हैं। विभाग ने राजेंद्र कुमार को नाहन से ऊना, राजेश कुमार को ऊना से बिलासपुर तथा हेम सिंह वर्मा को बिलासपुर से शिमला के लिए ट्रांसफर किया है। इसी तरह अधीक्षक ग्रेड-2 अनिल कुमार जैन को अधीक्षक ग्रेड-1 पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद अनिल कुमार जैन को नाहन सर्कल में तैनाती दी है।

आई.पी.एच. को मिले 67 लैबोरेटरी असिस्टैंट व असिस्टैंट कैमिस्ट

आई.पी.एच. विभाग को 34 लैबोरेटरी असिस्टैंट और 33 असिस्टैंट कैमिस्ट मिले हैं। स्टाफ सिलैक्शन कमीशन हमीरपुर द्वारा चयनित लैबोरेटरी असिस्टैंट और असिस्टैंट कैमिस्ट को आई.पी.एच. महकमे ने तैनाती दे दी है। आई.पी.एच. विभाग ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को इन्हें ज्वाइनिंग देने के निर्देश दे दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!