पंचायती राज चुनाव की भांति नगर निगम चुनाव में भी खरी उतरेगी भाजपा : अविनाश राय खन्ना

Edited By Vijay, Updated: 22 Jan, 2021 08:50 PM

state bjp incharge avinash rai khanna in palampur

प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में जिस प्रकार से जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है उसी प्रकार जनता नगर निगम चुनाव में भी प्रदेश सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाएगी। पालमपुर में पत्रकार...

पालमपुर (भृगु): प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में जिस प्रकार से जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है उसी प्रकार जनता नगर निगम चुनाव में भी प्रदेश सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाएगी। पालमपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विजय को सुनिश्चित बनाने के लिए अभेद्य नीति बनाने के लिए कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से समूचे क्षेत्र का एकसमान विकास हो पाएगा तथा इस दिशा में कार्य आरंभ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के गठन के पश्चात नए सम्मिलित क्षेत्रों में भी विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने माना कि नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा था तथा भाजपा का मात्र एक ही पार्षद जीत कर आया था परंतु इस बार नगर निगम में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाया जाएगा। इस हेतु भाजपा कार्यकत्र्ता उत्साह के साथ प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता के मध्य लेकर जाएंगे। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंचायतों, नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों में भाजपा के पक्ष में जनता ने अपना जनमत दिया है। वहीं जिला परिषद तथा खंड विकास समितियों में भी ट्रेंड भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने माना कि विधानसभा चुनाव से पहले इस प्रकार से स्थानीय निकाय चुनाव को सरकार की लोकप्रियता का पैमाना माना जाता है तथा प्रदेश सरकार पंचायती राज चुनाव की भांति इस पैमाने पर भी खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर हों, इसे लेकर चर्चा की जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम शर्मा, अरविंद शर्मा व एचआर. नूर आदि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!